Hindi Day was celebrated in the Directorate on 17th September 2025. Dr. Dimple Fernandes, Head of the Department of Hindi, St. Philomena College, Puttur, was the Chief Guest of the program. On the occasion, Hindi competitions like essay writing, passage writing, and General Knowledge were organized. Staff members were encouraged with cash awards to use official language in routine office work. Dr. J. Dinakara Adiga, Director of the institute, presided over the function. He wished the staff members on the occasion of Hindi Day and felt that regional languages also need to be encouraged, and Hindi can be used along with them.

हिन्दी दिवस कार्यक्रम की रिपोर्ट
दिनांक 17 सितम्बर को हमारे संस्थान में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी भाषा के महत्व एवं उसके संवर्धन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ जे दिनकर अडिगा द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ डिम्पल फर्नांडीस उपस्थिति रहीं |
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं संस्थान के कर्मचारियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से – क्विज़ प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता , भाषण एवं कविता पाठ
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
अंत में, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता और उसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।.


